महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (जन्म: 7 जुलाई 1981) भारत के पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह २००७ से २०१७ तक सीमित ओवरों के प्रारूप में और २००८ से २०१४ तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। उन्हें व्यापक रूप से क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान कप्तान विकेट कीपर-बल्लेबाज और फिनिशर में से एक माना जाता है। वह दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं और अपनी शांत कप्तानी और तंग परिस्थितियों में मैच खत्म करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी रहे हैं।

Mahendra Singh Dhoni Biography
एमएस धोनी ने लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में २०१५ क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते साथ ही इन्होंने लगातार ११ विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने 100 वनडे मैच जिताए हो। और उन्होनें कहा है कि जल्द ही वो एक ऐसा कदम उठाएंगे जो किसी कप्तान ने अपने कैरियर में नहीं उठाया वो टीम को २ हिस्सों में बाटेंगे जो खिलाड़ी अच्छा नहीं खेलेगा उसे वो दूसरी टीम में डाल देंगे और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा वो उसे अपनी टीम में रख लेंगे इसमें कुछ नये खिलाड़ी भी आ सकते हैं। एमएस धोनी ने ४ जनवरी २०१७ को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ी और 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषण कर दी। उन्हें टी-20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया था।
भारतीय टीम के सफल कप्तान एमएस धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी को बीसीसीआई ने रिटायर घोषित कर दिया है. एमएस धोनी ने करीब तीन साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट जगत को अलविदा कहा था. जिसके बाद अब उनकी जर्सी को भी बीसीसीआई ने रिटायर कर दिया है।
बीसीसीआई ने ये भी फैसला लिया है कि एमएस धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी के लिए उपलब्ध नहीं होगी।
इनके नाम ipl 2024 मे सबसे 110 मीटर लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया था
निजी जिंदगी महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखण्ड के रांची में एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम पान सिंह व माता श्रीमती देवकी देवी[1] है उनके पैतृ जहां उनके पिताजी श्री पान सिंह मेकोन कंपनी के जूनियर मैनेजमेंट वर्ग में काम करने लगे। मेकॉन लिमिटेड यह कंपनी केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र मे आनेवाली कंपनी है। रांची मे पान सिंह और उनके परिवार को रहने के लिए सरकारी निवासस्थान मिला था। धोनी की माता श्रीमती देवकी देवी एक साधारण गृहिणी थीं। धोनी की एक बहन है जिनका नाम है जयंती और एक भाई है जिनका नाम नरेन्द्र है। धोनी का बडा भाई नरेंद्रसिंह राजनीति में कार्यरत है और उनकी बहन जयंती गुप्ता एक शिक्षिका है। पहले धोनी के बाल लम्बे हुआ करते थे जो अब उन्होंने कटवा दिए हैं कारण वे अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम [2] जैसे दिखना चाहते थे। धोनी एडम गिलक्रिस्ट के प्रशंसक है और बचपन से ही उनके आराध्य है उनके क्रिकेट सहयोगी सचिन तेंदुलकर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और गायिका लता मंगेशकर है।
धोनी द ए वी जवाहर विद्यालय मंदिर, श्यामली (वर्त्तमान में जे वी एम , श्यामली, रांची के नाम से जाने जाते है) में पढ़ते थे। धोनी को बैडमिंटन और फुटबॉल इन दोनों खेलों मे विशेष रुचि थी। इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में, धोनी ने इन दोनों खेलों में स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था जहां उन्होंने बैडमिंटन व फुटबॉल में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया जिस कारण वे जिला व क्लब लेवल में चुने गए थे। धोनी अपने फुटबॉल टीम के गोलकीपर भी रहे चुके हैं। उन्हें लोकल क्रिकेट क्लब में क्रिकेट खेलने के लिए उनके फुटबॉल कोच ने भेजा था। हालांकि उसने कभी क्रिकेट नहीं खेला था, फ़िर भी धोनी ने अपने विकेट-कीपिंग के कौशल से सबको प्रभावित किया और कमांडो क्रिकेट क्लब के (१९९५—१९९८) में नियमित विकेटकीपर बने। क्रिकेट क्लब में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें १९९७/९८ सीज़न के वीनू मांकड़ ट्राफी अंडर सिक्सटीन चैंपियनशिप में चुने गए जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। दसवीं कक्षा के बाद ही धोनी ने क्रिकेट की ओर विशेष ध्यान दिया और बाद में वे एक अच्छे क्रिकेटर बनकर उभरे।
खेल शैली
धोनी एक आक्रामक सीधे हाथ के बल्लेबाज और विकेट-कीपर है। धोनी उन विकेटकीपरों में से एक है जिन्होंने जूनियर व भारत के ए क्रिकेट टीम से चलकर राष्ट्रीय दल में प्रतिनिधित्व किया। पार्थिव पटेल,अजय रातरा और दिनेश कार्तिक उन्हीं के दिखाए हुए रास्ते पे चले। धोनी जो अपने दोस्तों में माही के नाम से जाने जाते है। बिहार क्रिकेट टीम में १९९८/९९ के दौरान अपना योगदान दिया और भारत-ए टीम के लिए २००४ में हुए केन्या दौरे का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित हुए। त्रिदेशीय श्रृंखला में पाकिस्तान-ए टीम के खिलाफ धोनी ने गौतम गंभीर के साथ मिलकर कई शतक बनाये और उस साल के अंत में भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयनित हुए।
धोनी ज्यादातर बैकफ़ुट में खेलने के लिए और मज़बूत बॉटम हैण्ड ग्रिप होने के वजह से जाने जाते है, वे बहुत तेज़ गति से बल्ला चलाते है, जिसके कारण गेंद अक्सर मैदान छोड़ जाती है। उनके प्रारम्भिक मुद्रा में ज्यादा संचार नहीं दिखती जैसे गेंद का पीछा करना ,उनके शैली में गेंद का पिच में न आना और इनसाइड एजिंग ज्यादा दिखती है।
२००५ में अपने पाँचवे एक दिवसीय मैचमें पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने १४८ रनों की जबर्दस्त पारी खेली थी। ये किसी भारतीय विकेट-कीपर के द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। उस साल के अंत में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद १८३* रन बनाकर उसने ना सिर्फ़ ख़ुद का बनाया रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि एक दिवसीय मैचों की दूसरी पारी में बनने वाला अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी कायम किया था। सीमित ओवरों के प्रारूप में धोनी की सफलता ने उनका स्थान भारतीय टेस्ट टीम में पक्का कर दिया और २००५/०६ के अंत में हुए एक दिवसीय क्रिकेट में अपने अनुकूल प्रदर्शन से धोनी को आईसीसी एक दिवसीय रेटिंग में नम्बर १ बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया।
इसके बाद धोनी का फॉर्म गिरता रहा जब २००६ में भारत आईसीसी चैम्पियन ट्राफी, डीएलऍफ़ कप और द्विपक्षीय श्रृंखला में वेस्ट इंडीज एवं दक्षिणी अफ्रीका के खिलाफ मैच हार गया। २००७ की शुरुआत में दक्षिणी अफ्रीका एवं वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ धोनी के फॉर्म में वापस आने की बात तब ग़लत साबित हो गई जब भारत २००७ क्रिकेट विश्व कप में पहले ही राउंड में बाहर हो गया। वर्ल्ड कप के बाद धोनी ने द्विपक्षीय एकदिवसीय टूर्नामेंट में बंगलादेश के खिलाफ मैन ऑफ़ द सीरीज़ का खिताब जीता। फिर २००७ में इंग्लैंड दौरे के लिए धोनी को एक दिवसीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया।
अच्छे बल्लेबाज़ के रूप में धोनी ने अपनी लड़ाकू शैली को नियंत्रण करने की समझदारी दिखाई और जिम्मेदार पारियां खेली। अपनी चिरपरिचित शैली को छोड़ धोनी ने दो अनोखे और असरदार क्रिकेट स्ट्रोक अपनाए। भारतीय क्रिकेट टीम में अपने प्रवेश से आज
2011 विश्व कप
२०११ क्रिकेट विश्व कप में भारत ने बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की थी। धोनी ने ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की। जबकि वे दक्षिण अफ्रीका से हार गए और इंग्लैंड से मैच ड्रा रहा था । भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था। फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को हरा कर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था[10] | मुंबई में श्रीलंका के साथ अंतिम संघर्ष में धोनी ने भारत को कप उठाने में मदद के लिए 91 * का दस्तक दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल कप्तान रहे. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने कुल पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतीं. लेकिन इस सीज़न यानी आईपीएल 2024 में धोनी ने चेन्नई की कमान नहीं संभाली. धोनी की जगह युवा बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ सीएके की कमान संभालते हुए दिखाई दिए थे.

वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी रहे हैं। एमएस धोनी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 2008 में भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला और भारत सरकार ने उन्हें 2009 में भारत के चौथे नागरिक पुरस्कार पद्मश्री और 2018 में तीसरे नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया।
महेंद्र सिंह धोनी ने कब संन्यास लिया?
महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट से संन्यास लिया था।
धोनी ने अपने पहले वनडे मैच में कितने रन बनाए थे?
धोनी ने अपने पहले वनडे मैच में 0 रन बनाए थे।
धोनी किस टीम से आईपीएल खेलते हैं?
धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से टीम आईपीएल खेलते हैं
Trying Do THC Hard Candy Edibles work faster? has been totally the journey. As someone rapier-like on unpretentious remedies, delving into the to the max of hemp has been eye-opening. From THC tinctures to hemp seeds and protein pulverize, I’ve explored a variety of goods. Regard for the confusion surrounding hemp, researching and consulting experts have helped cross this burgeoning field. Comprehensive, my experience with hemp has been optimistic, gift holistic well-being solutions and sustainable choices.
Trying https://www.nothingbuthemp.net/pages/in-what-states-are-thc-drinks-legal has been quite the journey. As someone keen on unpretentious remedies, delving into the in every respect of hemp has been eye-opening. From THC tinctures to hemp seeds and protein powder, I’ve explored a miscellany of goods. Regard for the misunderstanding adjoining hemp, researching and consulting experts own helped pilot this burgeoning field. Overall, my experience with hemp has been positive, gift holistic well-being solutions and sustainable choices.
Почивка на Гран Канария: райски отдих, къде да отпочинете на острова.
Почивка на плажовете на Гран Канария: насладете се на слънцето и морето.
Гран Канария за гурмани: опитайте най-добрите ястия на острова.
Екскурзии на Гран Канария: открийте историята на острова.
Гран Канария: най-добрите спа центрове за пълно расслабление.
Семейна почивка на Гран Канария: отличен избор за цялото семейство.
Летна почивка в Гран Канария https://www.bohemia.bg .
Заказать Хавал – только у нас вы найдете разные комплектации. Быстрей всего сделать заказ на haval jolion цены и комплектации можно только у нас!
новый haval jolion
хавал джолион комплектации и цены уфа – http://jolion-ufa1.ru/
Креативные идеи в студии печати на ткани
печать текста на ткани [url=https://studiya-pechati-na-tkani.ru/]https://studiya-pechati-na-tkani.ru/[/url] .